India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS Schedule-ll July 2026) भर्ती के लिए 23,757 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान 2 सितंबर से शुरू हुआ है और ओटीआर रजिस्ट्रेशन के अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 को शाम 5:00 तक है उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन की अंतिम डेट 21 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक है आवेदन फार्म में सुधार 23 सितंबर से 24 सितंबर तक होगा।
जीडीएस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा के अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा ऐसे में जो उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास किए हैं और उनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच है तो वे सभी भारतीय डाक विभाग द्वारा निकाले गए जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन की शुल्क जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के लिए ₹100 हैं और सभी वर्ग की महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग पीडब्ल्यूबीडी के लिए निशुल्क है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस के 23,757 पदों के लिए (BPM, ABPM और डाक सेवक) भर्ती की प्रक्रिया जारी कर दी गई है जो उम्मीदवार डाक सेवक बनने का सपना देख रहे थे उनके लिए सुनहरा अवसर है बिना समय गवाई तुरंत अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें क्योंकि ओटीआर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 है इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है आवेदन करने की अंतिम डेट क्या है पात्रता एवं आवेदन शुल्क कितना है क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज लगेगा पूरा विस्तार में जानकारी अपडेट की जा रही है अंत तक बने रहें।
India Post GDS Recruitment 2026 Latest Update
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार लगातार गूगल एवं इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि ग्रामीण डाक सेवक द्वारा जीडीएस भर्ती कब निकाली जाएगी क्योंकि इसमें उम्मीदवारों का सिलेक्शन दसवीं कक्षा के मेरिट के आधार पर होता है किसी भी प्रकार के लिखित परीक्षा नहीं आयोजित होती है अगर आप भी जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यहां पर आवेदन कैसे करना है आवेदन के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेगा घर बैठे अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से आवेदन कैसे कर पाएंगे पूरी जानकारी दी जा रही है ध्यान पूर्वक अंत तक देखें।
India Post GDS Recruitment 2026: के लिए पात्रता एवं योग्यता
जीडीएस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता बहुत मायने रखता है अगर कोई उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है और वह मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास है इसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता होनी चाहिए और न्यूनतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष आरक्षित वर्ग जैसे एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलती है और ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्लूडी उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलता है और आवेदन शुल्क भी₹100 निश्चित है हालांकि सभी वर्ग की महिलाएं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
India Post GDS Recruitment 2026: आवश्यक दस्तावेज
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल हस्ताक्षर
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
How to apply online for India Post GDS Recruitment 2026
- रजिस्ट्रेशन:-ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और दसवीं कक्षा के रोल नंबर संबंधित विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर आए OTR से वेरीफाई करें।
- आपको एक यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
- आवेदन शुल्क का भुगतान:- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन UPI /NET Banking/ Debit Card) के माध्यम से करना होगा।
- आवेदन फॉर्म और दस्तावेज अपलोड करें:- अपने राज्य और डिवीजन का चयन करें।
- Post Preference चुने।
- अंतिम सबमिशन:- फार्म में दर्ज किए गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
| India Post GDS Recruitment 2026 | https://indiapostgdsonline.gov.in/ |
| Official Website | https://indiapostgdsonline.gov.in/ |
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 में क्या लिखित परीक्षा होती है?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती है दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर सिलेक्शन होता है।

