यूपी स्कॉलरशिप का पैसा इनका आएगा पहले ऐसे भरे फॉर्म: UP Scholarship 2026-27 Form Kaise Bhare

By: Admin

On: August 12, 2026

Follow Us:

UP Scholarship 2026-27 Form Kaise Bhare : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस योजना के तहत राज्य के लाखों छात्र एवं छात्राओं को उनके आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी यदि अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार है इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूपी स्कॉलरशिप 2026- 27 के लिए फॉर्म भरने की डेट और योग्यता क्या है।

यूपी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की डेट निर्धारित होती है और निर्धारित समय सीमा में ही सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म आवेदन करने होंगे 2026-27 के लिए प्री मैट्रिक (कक्षा 9वी और 10वीं) तथा (पोस्ट मैट्रिक कक्षा 11वीं,12वीं उच्च शिक्षा) के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई है ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण और फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ले ताकि समय से स्कॉलरशिप उनके खाते में आ जाए।

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रारंभ कर दी गई है जो भी छात्र स्कॉलरशिप के लिए पत्र है वह आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर आवेदन पूर्ण कर ले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित है रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज लगेगा और कौन से विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं इसकी पूरी जानकारी साझा की जा रही है लेख के साथ अंत तक बन रहे।

UP Scholarship 2026-27 Form Kaise Bhare: पैसा कब तक आएगा?

स्कॉलरशिप का पैसा सबसे पहले कक्षा 9 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट खाते में आएगा आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार स्कॉलरशिप का पैसा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक सभी के आधार से लिंक खाते में आएगा इसलिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म आवेदन करे नहीं डेट निकल जाएगी और स्कॉलरशिप का पैसा भी नहीं मिल पाएगा फॉर्म कैसे भरना है इस लेख में पूरा प्रोसेस बताया जा रहा है ध्यान पूर्वक देखें।

UP Scholarship 2026-27 Form Kaise Bhare: फॉर्म आवेदन करने के लिए मुख्य तिथियां

प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दोनों के लिए अलग-अलग डेट निर्धारित किए गए हैं ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह सभी अपने निर्धारित समय में ही स्कॉलरशिप का आवेदन कर लें नहीं तो लास्ट डेट निकल जाने के बाद आवेदन नहीं होगा।

  • प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 9 और 10) के लिए आवेदन 11 अगस्त 2026 से शुरू होकर 21 सितंबर 2026 तक चलेंगे यह सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक) के लिए है।
  • पोस्ट मैट्रिक इंटरमीडिएट एवं अन्य कोर्सेज (कक्षा 11, 12 स्नातक परास्नातक और डिप्लोमा) के लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक किए जाएंगे।

UP Scholarship 2026-27 Form Kaise Bhare: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यूपी स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए सभी छात्र एवं छात्राओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट, फीस की रसीद, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पासपोर्ट साइज फोटो, नामांकन संख्या आदि की आवश्यकता होगी यह सभी दस्तावेज तैयार रखें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को जानकारी के लिए बता दें अप स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने पर कोई फीस जमा नहीं होती है सभी वर्ग के विद्यार्थी इसके लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं इस लेख में ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस बताया जा रहा है जिसका पालन करते हुए स्वयं से आसानी से अपना स्कॉलरशिप का फॉर्म बिना किसी पैसे के निशुल्क भर सकते हैं

UP Scholarship 2026-27: पात्रता मानदंड

यूपी स्कॉलरशिप 2026 – 27 के लिए आवेदन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को यहां बताई जा रहे निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

  • मूल निवास :- आवेदक छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए और राज्य के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ रहा हो।
  • वार्षिक आय सीमा :- सामान्य अनुसूचित जाति एससी और अनुसूचित जनजाति एसटी वर्ग के छात्रों के माता-पिता की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए वार्षिक आय सीमा अधिकतम 2 लाख निर्धारित की गई है।
  • शैक्षणिक योग्यता :- छात्र ने पिछली कक्षा पास कर ली हो और वर्तमान कक्षा में एडमिशन लिया हो।

UP Scholarship 2026-27: के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की ऑफिशल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ‘student’ सेक्शन में जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करके अपने कक्षा के अनुसार पंजीकरण करें।
  • इस वर्ष कई श्रेणियां के लिए ओटीआर (One Time Ragistration) भी लागू की गई है।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलने के बाद लॉगिन करें।इसके बाद शैक्षिक योग्यता, बैंक विवरण और शुल्क से संबंधित सभी जानकारियों को सावधानी पूर्वक भरे।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों और फोटो को निश्चित आकार में अपलोड करें।
  • फाइनल लॉक करने से पहले फॉर्म का एक ड्राफ्ट प्रिंट निकाल कर अपने स्कूल या कॉलेज के शिक्षकों या स्वयं से ही अच्छी तरह से जांच कर ले।
  • कोई त्रुटि न होने पर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  • अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर उसके साथ सभी दस्तावेजों को लगाकर निर्धारित समय के अंदर स्कूल में जमा करें।

UP Scholarship 2026-27 Online Apply Links

UP Scholarship 2026-27 Online ApplyClick here
Pre MatricFresh ll Renewal
Post Matric IntermediateFresh ll Renewal
Official WebsiteVisit Now

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपी स्कॉलरशिप 2026- 27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई गई है बताए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरे।

नमस्कार दोस्तों!
मेरा नाम विकास गुप्ता मेरी शैक्षिक योग्यता पीजी में M.COM है, मैं पिछले तीन वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजनाएं, नौकरियां और छात्रवृत्तियों से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन कर रहा हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं तक बोर्ड परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट, सरकारी भर्तियों के अपडेट, रिजल्ट, यूपी स्कॉलरशिप, यूपी टीईटी, सीटीईटी, यूपी डीएलएड अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment